बहेड़ी, बरेली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर एकता रैली निकाली गई। इस रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली बाईपास मधुर मिलन से शुरू होकर पंजाबी कॉलोनी चौराहा, ट्रक यनियन रोड, नैनीताल रोड होकर रामलीला मे पहुंचकर समाप्त हो गई। लीला मैदान में सभा मे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सरदार पटेल एक भारत, श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की। जिसको आज प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पूरा कर रहे कर रहे है। छात्र-छात्राएं उनके पदचिह्नों पर चलकर उनसे प्रेरणा लें और देश की सेवा मे अपना योगदान दें। बरेली सांसद छत्रपाल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरदार बल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार कर रहे है। एकता रैली में एमएलसी कुंवर महाराज, जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, शेरगढ़ ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, बरेली सांसद प्रतिनिधि दुष्यंत गंगवार, चौधरी आराम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पति अजय जायसवाल, सुरेश गंगवार, महेश शर्मा, राहुल गुप्ता, जयेंद्र सिंह, सुनील रस्तोगी, हरीश, मेजर सिंह, आलोक गंगवार, सरदार सतनाम सिंह, चौधरी ओमवीर सिंह, जीजीआईसी प्रधानाचार्य नंदिनी अनामिका, केसर, जीजीआईसी सहित स्कूलों कॉलेजों के छात्र-छात्राएं मौजूद रही।।
बरेली से कपिल यादव
