समस्याओं को लेकर सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन, भाजपा पर साधा निशाना

बरेली। बढ़ती महंगाई, बदहाल बिजली व्यवस्था, टूटी व जर्जर गड्डो से युक्त सड़के समेत तमाम समस्याओं को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं ने संगठन के साथ चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद सभी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। इस दौरान सपाइयों ने जमकर सरकार के खिलाफ तीखे प्रहार किए। सपा के पदाधिकारियों ने बताया बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। खाद्य पदार्थ, महंगी सब्जी ने हर घर का बजट बिगाड़ दिया है। जिस पर लगाम लगाने हेतु प्रभावी नीतियां बनाना आवश्यक है। इस कड़ी में राज्य सरकार पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे मे अबिलम्ब लाकर इनके दामों को नियंत्रित करें ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके। वही शहर से लेकर देहात तज बदहाल बिजली आपूर्ति विकराल व गंभीर समस्या बन चुकी है। भाजपा सरकार का शहरों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति का वायदा केवल कागजी साबित हुआ है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोकल फ़ाल्ट गंभीर समस्या बन चुके है। जिससे जनता त्रस्त है, बार बार ट्रिपिंग होने के कारण इन्वर्टर तक चार्ज होना मुश्किल हो गया है उस पर भी जेई स्तर के अधिकारी फोन तक नही उठाते जिससे जनता की समस्याओं का निराकरण भी समय से नही हो पाता है। आवारा पशु किसानों की फसलों के लिए गंभीर समस्या बने हुए जिनसे निजात पाने के लिए किसान अगर आवाज उठाता है तो उस पर मुकदमे किये जा रहे है। आवारा कुत्तों एवं बंदरों के उत्पात से जनता त्रस्त है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष शिवचरन कश्यप , महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, विजयपाल सिंह, कदीर अहमद, डॉ शफीकुदीन, दीपक शर्मा, अशफाक गाजी आदि सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *