सपा लोहिया वाहिनी का हुआ विस्तार, बोले- 2022 में बनेगी सपा की सरकार

बरेली। समाजवादी लोहिया वाहिनी का विस्तार मंगलवार को शहर स्थित सपा कार्यालय पर हुआ। इसमे संगठन विस्तार के लिए पदाधिकारियों का चयन कर विस्तार किया गया। महानगर अध्यक्ष लकी शाह बॉक्सर ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। महासचिव अंकित आर्य ने कहा कि आने वाले चुनाव 2022 मे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए मजबूती से जुट जाए। उपाध्यक्ष मनोज गंगवार ने कहा कि कार्यकर्ताओं का नैतिक कर्तव्य है कि वह आम जनता के बीच जाकर पार्टी के कार्यों और नीतियों की चर्चा करे। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि सपा की सरकार बनाने के लिए जनता एकजुट हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय मे जनता विकास का चयन करते हुए 2022 मे।प्रचंड बहुमत से सपा की सरकार बनाने जा रही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, राष्ट्रीय प्रवक्ता हम्माद नबी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी मंजर हुसैन, मयंक शुक्ला मोंटी, नूतन शर्मा, पवन सक्सेना, कलीमुदीन, डॉ अनीस बेग, इं अनीस, गौरव जायसवाल, योगेश यादव, प्रदीप मौर्य, इकबाल राजा, फहीम हैदर, आकाश यादव, काले, भारती चौहान, नीरज तिवारी, जहीर मख़्दूम, मानस सक्सेना, हिमांशी शर्मा, आसिफ कुरेशी, शावेज अहमद, संजीव शर्मा, रोमांन अंसारी, करन बाल्मीकी, जसपाल सिंह बग्गा, मनीर खान, अनमोल तिवारी सहित सभी पार्षद मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *