सपा में ही सबका सम्मान संभव- डॉ नवल किशोर

फरीदपुर, बरेली। समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को मौर्य समाज का जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. नवल किशोर शास्त्री ने किया। कार्यक्रम मे बोलते हुए डॉ. नवल किशोर शास्त्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी में समाज के सभी वर्गों का सम्मान है। सपा में देश के युवाओं और किसानों का हित सुरक्षित है। उन्होंने अपने समाज को अधिक से अधिक संख्या में समाजवादी पार्टी से जुड़कर 2027 में समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट करने की अपील की और 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव सभी संभावित प्रत्याशियों में संबोधित किया। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने की। संचालन नगर अध्यक्ष नुसरत शेख ने किया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, महासचिव राजकुमार पाल, खुमान मौर्य, देवदत्त मौर्य, धर्मेन्द्र कुमार मौर्य, राम अवतार, लोकचंद, रामसहाय मौर्य आदि थे।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *