बिजली न मिलने से नाराज लोगों ने घेरा बिजलीघर, काटा हंगामा

फतेहगंज पूर्वी, बरेली। कस्बे मे लगातार बिजली कटौती से परेशान नगरवासियों का गुरूवार को गुस्सा फूट पड़ा।बड़ी संख्या में लोग बिजलीघर पहुंच गए और बिजलीघर का घेराव कर हंगामा किया।लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। नगरवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है।कई घंटे तक आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को उमस और गर्मी में परेशान होना पड़ रहा है।आरोप है कि बिजलीघर के जेई द्वारा जबरन बिजली बंद कराई जाती है।इससे लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हंगामे की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया।नगरवासियों ने चेतावनी दी कि यदि बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। बिजली विभाग के एक्सईएएन पवन वर्मा ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था ठीक हो जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *