बरेली। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पूरे प्रदेश मे जहां-जहां विधान परिषद चुनाव चल रहे हैं और वहां के दौरे पर है। इसी कड़ी मे बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पीलीभीत से प्रातः दस बजे बरेली पहुंचेंगे। तत्पश्चात बरेली के किंग हेरिटेज बीसलपुर चौराहा मे विधान परिषद चुनाव के सपा प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। जिसमें सभी साथियों से समय पर पहुंचने की अपील की है। इसके साथ ही करीब एक बजे प्रेस वार्ता भी करेंगे।।
बरेली से कपिल यादव
