एक बार फिर कोरोना मुक्त हुआ बरेली, सभी संक्रमित हुए स्वस्थ

बरेली। करीब तीन सप्ताह बाद जिला एक बार फिर कोरोना मुक्त हो गया है। जिले मे सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। मंगलवार की सुबह एकमात्र संक्रमित मरीज का होम आइसोलेशन पीरियड पूरा हो गया। इससे लोगों को मानसिक तौर पर राहत मिल गई। क्योंकि मार्च के अंत मे कोरोना संक्रमित बढ़ने लगे थे। एक बार सक्रिय संक्रमितों की संख्या सात हो गई थी। इसके बाद एक भी कोरोना संक्रमित नही मिला। वही जिनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वे भी स्वस्थ हो गये। हाल ही मेंल संक्रमित मिलने वालों की ट्रेवल हिस्ट्री थी या फिर वे बाहर से आए लोगों के संपर्क मे थे। तीन सप्ताह पहले भी जिले मे एक्टिव केस शून्य हो गए थे लेकिन उसके बाद अगले 5 दिन में 7 लोग कोरोना पाजिटिव मिले थे। कोविड सर्विलांस प्रभारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि जिले में अब कोई सक्रिय संक्रमित नही है। 7 मरीजों की रिपोर्ट बीते दिनों कोविड पाजिटिव आई थी। सभी होम आइसोलेशन में थे और अब स्वस्थ हो गए हैं। जिले में कोरोना सैंपलिंग जारी है। एयरपोर्ट, रेलवे जंक्शन और रोडवेज पर यात्रियों की कोरोना की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक करीब 50,477 लोगों में कोरोना संक्रमण की पहचान हो चुकी है। जिले के 7451 मरीजों को गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा, जबकि कोरोना संक्रमित 377 लोगों की मौत हो चुकी है। वही 42587 मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजा गया था। जो घरों में ही स्वस्थ हो गए थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *