सपा का तिरंगा अभियान बरेली से शुरू, कार्यालय पर फहराया गया राष्ट्रध्वज

बरेली। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी महोत्सव के चलते सपा कार्यालय पर राष्ट्र ध्वज फहराया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान की शुरुआत की। आपको बताते चलें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक पार्टी पदाधिकारियों के घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने के क्रम मे निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष  शमीम खां सुल्तानी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ शहर स्थित पार्टी कार्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराया। पदाधिकारियों को राष्ट्रध्वज वितरण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष शिव चरन कश्यप ने कहा कि समाजवादी सदा ही देश के तिरंगे को लहराते आये है। रक्षा मंत्री रहते हुए सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने देश के शहीदों को सम्मान देने का काम किया। देश पर जान न्योछावर करने वाले जवानों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुचाने का काम किया। नेता जी ने रक्षा मंत्री रहते सियाचिन का प्रथम दौरा किया और वहां भारत के झंडे को सलामी दी। सभी सपा कार्यकर्ता घरों व कार्यालयों पर देश का तिरंगा लहरायेंगे। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा जो आरएसएस आज तक अपने कार्यालय पर तिरंगा नही लहरा पाये वो तिरंगा यात्रा निकालकर झूठी देश भक्ति का दिखावा कर रहे है। इस अवसर पर निवर्तमान जिला महासचिव योगेश यादव, पार्षद गौरव सक्सेना, अरविंद यादव, हैदर अली, पार्षद आरिफ कुरैशी, प्रमोद यादव एड., द्रोण कश्यप, संजीव कश्यप, आशु सक्सेना, सोनू कश्यप, अमर राठौर आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *