संविधान ने नागरिकों को समान अधिकार दिए

बरेली। संविधान दिवस के मौके पर बुधवार को जिले भर मे विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्वविद्यालय से लेकर विद्यालयों व परिषदीय विद्यालयों में र्यक्रम व आयोजन हुए। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग मे बुधवार को संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू कार्यक्रम में संकाय अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह ने सभी को संविधान शपथ दिलाई। डॉ. ज्योति पांडे और डॉ. अमित सिंह ने संविधान की महत्ता, विविधता और प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम कुलपति प्रो. के.पी. सिंह के संरक्षण में हुआ। अंत मे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिक्षकों, शोधार्थियों और छात्रों ने सहभागिता की। विश्वविद्यालय के शिक्षा एवं सहबद्ध विज्ञान संकाय में नशा मुक्त भारत अभियान व संविधान दिवस को संयुक्त रूप से मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक उत्तरदायित्व और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना था। विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष अरोरा, डॉ. तरुण राष्ट्रीय, डॉ. प्रेम पाल, कीर्ति प्रजापति, डॉ. डॉ. सुरेश कुमार, डॉ. रश्मि रंजन आदि आदि रहे। रहे। वहीं विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक केंद्र द्वारा ऑनलाइन क्विज हुआ। इसका उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता करना रहा। बरेली कॉलेज के विधि विभाग में संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने अधिकारों कर्तव्यों एवं प्रस्तावना के महत्व पर छात्रों को संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। प्रो. वंदना शर्मा ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया। कार्यक्रम का संचालन अर्पित यादव ने किया, जबकि डॉ. विपिन कुमार ने महत्व बताते हुए सभी को शपथ भी दिलाई। यूजी फोरम द्वारा भाषण प्रतियोगिता मे गायत्री जोशी, शीतल शेखर व दीक्षा सिंह-सुभम कुमार विजेता रहे। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली भी बनाई। साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग एवं विधिक परामर्श समिति के संयुक्त तत्वावधान् में एक अतिथि व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में सिल्वर लॉ कॉलेज के विधि विभाग की प्रो. नुपुर गोयल उपस्थित रही। कार्यक्रम का प्रारम्भ संविधान की प्रस्तावना की शपथ से हुआ। मुख्य अतिथि ने संविधान के आदशों एवं मूल्यों से छात्राओं को परिचित कराया। प्रो. प्रीति पाठक, प्रो. ज्योति शर्मा, डॉ. कनकलता सिंह, प्रो. अनामिका कौशिक आदि रही। एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने संविधान दिवस मनाया। कार्यक्रम अधिकारी फरहान अहमद ने कहा कि हमारा संविधान एक वैज्ञानिक संहिता और राष्ट्रीय धरोहर है। भारतीय संविधान की एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह जितना कठोर है उतना ही लचीला भी है। संविधानहमें मौलिक कर्तव्य भी सिखाता है, जिनका पालन करना जरूरी है। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोगीठेर मे बच्चों को संविधान दिवस के बारे में जानकारी दी गई। परिषदीय विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए संविधान व उसकी महत्ता बताई गई। शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने बच्चों को संविधान दिवस के बारे में विस्तार से बताया। इसी तरह ठाकुर रोशन सिंह इंटर कॉलेज एवं विद्याश्री पार्थ महाविद्यालय चठिया फैजू में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. हरीओम राठौर ने सभी को संविधान दिवस पर बधाई दी। सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों ने संविधान दिवस पर शपथ ली।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *