झूंसी /प्रयागराज- झूंसी स्थित रोडवेज वर्कशॉप में पखवारे भर से चल रहे भूख हड़ताल में संविदा कर्मी डीजल बसों की फिटनेस खत्म होने व डीजल बसों को संचालित करने को लेकर संविदा कर्मी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जहां किसान सभा के जिलाध्यक्ष मुन्नीलाल, सिट्टू के जिलाध्यक्ष अभिनाश चंद्र मिश्र आदि ने समर्थन मंच से दिया ,रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय मंत्री उमाशंकर मौर्य,क्षेत्रीय अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संघ के दल सिंगार यादव ने अपने विचार व्यक्त किए लगभग 100 कर्मी अनशन पर बैठे रहे। बताया कि केवल पांच लोग जल ग्रहण कर अनिश्चित कालीन अनशन को जारी रखेंगे। तथा उनके साथ संविदा कर्मचारी भी रहेगें। चालक परिचालक की रोजी-रोटी में आई बाधा व अपने परिवार का भरण पोषण की समस्या सता रही बच्चों की स्कूल की फीस को देखते हुए संविदा कर्मियों ने भूख हड़ताल जारी किया जबकि आधा दर्जन से अधिक संविदा कर्मी की तबीयत भूख प्यास से खराब होने पर सूचना पाकर चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत उपचार किया। वही अनशन का विकराल रूप धारण करता जा रहा है इससे साफ स्पष्ट होता है कि कुछ जिम्मेदार अधिकारी किस कदर अपना कर्तव्यों का निर्वाह करने में असफल रहे हैं। भूख हड़ताल पर बैठे संजय सिंह यादव विकास यादव रवि पाल महेंद्र प्रताप अनिल यादव ने हमारी मांगे पूरी करो, के नारे लगाते रहे।
संविदा कर्मीयों की हड़ताल के साथ आई किसान यूनियन
