संपूर्ण समाधान दिवस पर 55 शिकायतों मे से 10 का मौके पर निस्तारण

मीरगंज, बरेली। संपूर्ण समाधान दिवस पर 55 शिकायतें आई। जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए। समाधान दिवस सभी तहसील केंद्रों पर आयोजित किया गया। मीरगंज मे जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता मे सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। उन्होंने शिकायतों को सुना और उनका निस्तारण भी कराया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि जो शिकायतें निस्तारण से शेष हैं, उनका निराकरण हफ्ते भर मे करा दिया जाए। डीएम मानवेंद्र सिंह ने समाधान दिवस के अवसर पर सभी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी प्रातः 10 से 12 बजे तक अपने अपने कार्यालय में बैठ कर जन समस्याओं को अवश्य सुने। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से लगातार जन शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता की मानीटरिग की जा रही है, इसलिए शिकायतों का निस्तारण करते समय गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। अवैध कब्जे, पैमाइश के प्रकरणों में आवश्यकतानुसार टीम मौके पर भेजकर दोनों पक्षों से वार्ता कर समस्या का निस्तारण किया जाए। समाधान दिवस मे आई शिकायतकर्ता सुषमा देवी ने बताया कि उनके घर में पानी की समस्या हो रही है तथा हैण्डपम्प से गन्दा पानी आ रहा है। जिसे पीकर परिवार के लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस शिकायत पर सम्बन्धित अधिकारी को उचित कार्यवाही कर स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। शिकायतकर्ता बिहारी लाल पुत्र भागीरथ ने बताया कि कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी मीरगंज को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। शिकायतकर्ता नत्थो देवी ने बताया कि उनके पति पैर से दिव्यांग हैं परन्तु अब तक उनका कोई प्रमाण पत्र नहीं बना है। उनकी शिकायत पर जिलाधिकारी ने उपस्थित सम्बंधित अधिकारी को प्रमाण पत्र बनावाने के निर्देश दिये। सम्पूर्ण समाधान दिवस मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण, मुख्य विकास अधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग, मुख्य चिकित्साधिकारी बलवीर सिंह, उप जिलाधिकारी मीरगंज वेदप्रकाश मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह, जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। वही शनिवार को तहसील सदर मे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर के 26 फरियादियों ने अधिकारियों को अपनी दिक्कतों के बारे में बताया। ज्यादातर मामले जमीनों पर कब्जे के थे। 6 शिकायतों का मौके पर टीम भेजकर निस्तारण करा दिया गया। 20 शिकायतों के निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम सिटी और एसडीएम सदर के साथ तहसीलदार सदन मे शिकायतों का निस्तारण कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *