संक्रमितों की मदद करने को भाजयुमो ने किये हेल्पलाइन नंबर जारी

बरेली। कोरोना महामारी को और फैलने से रोकने और संक्रमितों की मदद करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी आगे आए हैं। रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कोविड-19 के चलते कोरोना से पीड़ित लोगों की सहायता करने के लिए पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सभी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षों और युवा मोर्चा की टीम के साथ ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम को भी सहायता करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही युवा मोर्चा अपने जिले मे हेल्पलाइन नंबर जारी करें। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर ब्रज क्षेत्र के बरेली महानगर से चार हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। महानगर अध्यक्ष सुधांशु सक्सेना ने बताया कि पूर्णेश मिश्रा महामंत्री 9319082190, संजीव सिंह उपाध्यक्ष 8630604362, अभय शिव उपाध्यक्ष 8218181580, सौरव कुर्मी मंत्री 8449790001 का नंबर जारी किया है। कोविड-19 की महामारी के चलते सभी युवा मोर्चा बरेली महानगर के पदधिकारी व मण्डल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में सहायता करने करेंगे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *