श्री राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर शहर व कस्बों में हाई अलर्ट

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। पांच अगस्त को होने वाले श्री राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ईद और रक्षाबंधन का त्यौहार शांतिपूर्वक तरीके से निपट जाने के बाद अब पुलिस प्रशासन आज होने वाले भूमि पूजन के सुरक्षा की तैयारी में जुट गया है। शहर से लेकर देहात तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी को लेकर बस, रेलवे स्टेशन, शहर के प्रमुख चौराहों और अन्य प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिया है। शहर के कई क्षेत्रों में पुलिस फोर्स के साथ पीएसी व अन्य बल भी तैनात किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था की कमान मुख्य रूप से एसपी सिटी रविंद्र सिंह और एडीएम सिटी महेंद्र कुमार सिंह के हाथों में है। जिले को कई जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। अधिकारियों ने बताया कि श्री राम भूमि पूजन को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। गौरतलब है कि आज श्री राम भूमि पूजन अयोध्या में है। जिसकी तैयारियां प्रदेश भर में जोरों से चल रही है। ऐसे में किसी भी गड़बड़ी से निपटने के लिए जिले में सतर्कता बरती जा रही है। जिले में सभी संवेदनशील स्थानों पर फोर्स तैनात की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों से भी बारीकी से नजर रखी जा रही है। अधिकारी भी बराबर गश्त कर रहे हैं। इसके अलावा फतेहगंज पश्चिमी में भी श्री राम भूमि पूजन को लेकर पुलिस हाई अलर्ट है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।