शीशगढ़ मे पेड़ पर लटका मिला प्रधान का शव, हत्या की जताई आशंका

शीशगढ़, बरेली। जनपद के थाना शीशगढ़ क्षेत्र के गांव बिलसा के प्रधान का शव मंगलवार को पेड़ पर लटका मिला। गले में तार का फंदा लगा था। परिजनों ने हत्या का आशंका जताई है जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। गांव बिलसा निवासी कृष्णपाल ने बताया कि उनके भाई धर्मेंद्र कुमार (35 ) प्रधान थे। सोमवार की रात को वह घर से गए थे। मंगलवार की सुबह जब उन्होंने देखा तो वह बैठक में नही मिले। कुछ देर बाद पता चला कि धर्मेन्द्र का शव उनके ही गेंहू के खेत मे लगे पेड़ पर तार से लटका है। जानकारी होने पर गांव वाले पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारा। पुलिस का कहना है कि प्रधान ने आत्महत्या की जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि परिजनों ने अभी तक पुलिस को तहरीर नही दी गई है। प्रधान की मौत से पत्नी राजवती, बेटा आदित्य, विष्णु, अभय, अंशु और भाई कृष्णपाल का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने जब धर्मेंद्र के कपड़ों की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक पर्चा मिला। जिसमें लेनदेन का हिसाब किताब लिखा था। पुलिस इसी पत्र के आधार पर आत्महत्या मान रही है। गांव मे प्रधान की किसी से रंजिश भी नही है। भाई ने पुलिस से मांग की कि प्रधान की सीडीआर निकालकर जांच की जाए। उनके गांव के कुछ लोग एक महिला के मुकदमे में जेल गए थे। जिसके बाद उन्हें धमकियां मिली थी। जिससे वह काफी डिप्रेशन मे भी आ गए थे। आशंका है कि उन्हीं में से किसी ने भाई की हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। लोगों का कहना है कि गले में पतले तार का फंदा था। तार कसा हुआ था। शव उतारने पर बड़ी मुश्किल से खुला। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र के गले की हड्डी नही टूटी है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *