शीशगढ़, बरेली। जिले के थाना शीशगढ़ की चौकी क्षेत्र के बंजरिया के गांव नरसुआ के जंगल मे टीकाराम के आम के बाग के किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा मिला। पुलिस को शव के पास पोटली से आधार कार्ड मिला है। जिसके आधार पर शिनाख्त की जा सकी है। आधार कार्ड पर हयात सिंह पुत्र माधव सिंह निवासी वदेत वफीला उर्फ पिथौरागढ़ धारक उत्तराखंड अंकित है। पुलिस पते के आधार पर बुजुर्ग के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। मृतक बुजुर्ग के शव पर कही भी कोई चोट का निशान न होने से पुलिस कमजोरी से मौत होना मान रही है। इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पीएम को भेज दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
