शिव मंदिरों मे हर-हर महादेव की गूंज उठे शिवालय, उमड़ी भक्तों की भीड़

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सावन माह के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग मे जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कस्बा और ग्रामीण अंचल के श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगने से बम भोले के नारे गूंजते रहे। कस्बा के ठाकुर द्वारा मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, ग्रामीण क्षेत्र के गांव खिरका कांवरिया मंदिर, अगरास के महापुरुष बाबा, कुरतरा के लक्षमन जति-मातारानी शिव मंदिर, रूकुमपुर के पंचमुखी मंदिर समेत आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और पुष्प पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। महिलाएं, युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ इस पूजा-अर्चना में भाग लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *