शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैटक में उठाये गये बड़े कदम

लखनऊ/बरेली- आज इंदिरा भवन लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड कार्यालय में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष अली ज़ैदी ने की। बैठक में अली ज़ैदी के साथ सदस्य अधिवक्ता शहाबत हुसैन (एडवोकेट) साहब ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बैठक में भाग लिया वहीं पूर्व सांसद बेगम नूर बानो साहिबा एवं सरकारी सेवा में कार्यरत सदस्य डॉ. नूरूस हसन नक़वी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सहभागिता की।

बैठक के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से अपनी समस्याओं एवं प्रकरणों को लेकर आए लोगों की सुनवाई सुनिश्चित की गई। मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा, लखनऊ, जौनपुर, कानपुर, फर्रुखाबाद, रायबरेली सहित कई अन्य जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्यवाही के आदेश दिए गए। बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत लगभग सभी विषयों एवं प्रस्तावों पर चर्चा के बाद पूर्ण बहुमत से निर्णय एवं प्रस्ताव पारित किए गए।

— बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *