शाही, बरेली। थाना शाही कस्वे की रहने वाले मूकबधिर की पत्नी को कस्बे के ही शोहदे कई महीने से छेड़छाड़ करते चले आ रहे थे। विवाहिता महिला के घर के सामने खड़े होकर इशारे करते है। मूकबधिर की पत्नी यह सब महीनों भर से सहती रही। महिला ने बताया कि किसी तरह शोहदों को मेरा फोन नम्बर मिल गया। शोहदे फोन पर गन्दी-गन्दी बातें कर परेशान करने लगे। मजबूर होकर महिला ने एक माह पहले फोन नम्बर भी बदल दिया। रविवार की सुबह शोहदा महिला के घर के दरवाजे के सामने खड़े होकर इशारे करने लगा। महिला ने अनदेखा किया तो अश्लील फब्तियां कसने लगा। महिला शिकायत करने उसके घर गई तो शोहदे के साथ साथ उसके मां-बाप ने भी पीटा। महिला ने थाना शाही में तहरीर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा था।।
बरेली से कपिल यादव