बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रविवार की रात कस्बे के नामचीन स्मैक तस्कर की किशोरी अपने प्रेमी के घर जा पहुंची और प्रेमी से शादी करने को कहा लेकिन किशोरी के परिजन शादी करने को राजी नही है जो कि कस्बे में चर्चा के विषय है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम पुलिस चौकी के सामने गली मे रहने वाले एक नामचीन स्मैक तस्कर की किशोरी का प्रेम प्रसंग कस्बे के एक युवक से चल रहा था। लड़के के परिजन शादी को राजी है लेकिन लड़की पक्ष इस पर राजी नही हो रहा है। अब इस मामले मे लोग निकाह कराने की तैयारी कर रहे है। बताया जा रहा है कि इस लड़के का तस्कर की लड़की से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन लड़की पक्ष शादी को तैयार नही है और लड़की इस लड़के के अलावा किसी दूसरे से शादी करना नही चाहती है। प्रकरण हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है जोकि खबर लिखे जाने लड़की अभी लड़के के घर पर ही है।।
बरेली से कपिल यादव
