शहर मे कंटेनमेंट जोन के साथ कई जगहों पर हुआ सैनिटाइजेशन

बरेली। शहर मे दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को नगर निगम की गाड़ियों से सैनिटाइजेशन का अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया। कंटेनमेंट जोन के साथ विभिन्न वार्डों में दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमित घरों में भी दवा का छिड़काव किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को दूसरे दिन भी सैनिटाइजेशन इसी तरह वृहद स्तर पर किया जाएगा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते नगर निगम ने अपनी 11 बड़ी गाड़ियों को लगाकर शनिवार को विभिन्न वार्ड व मुख्य सड़कों पर सैनिटाइजेशन किया। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि सैनिटाइजेशन के लिए वाहनों को डेलापीर से एयरफोर्स से आगे तिराहे तक, सैटेलाइट चौराहे से पीलीभीत बाईपास पर रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज, फिनिक्स मॉल तक, नैनीताल रोड तक, किला से बीबीएल स्कूल तक, हार्टमैंन पुल से इज्जतनगर रेलवे क्रासिंग, मिनी बाईपास, काकरटोला, स्वालेनगर, सिटी श्मशान भूमि, अयूब खां से कोतवाली, गांधी उद्यान से विकास भवन होते हुए श्यामगंज सहित शहर के दूसरे हिस्सों में ले जाया गया। इसके अलावा 700 कंटेनमेंट जोन सहित दूसरे एरिया व संक्रमितों के घर पर भी सैनिटाइजेशन का कार्य हुआ। उन्होंने बताया कि नगर निगम रविवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सैनिटाइजेशन का अभियान बड़े स्तर पर चलाएगा। इसके लिए निगम के पास संसाधन व स्टाफ मौजूद है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *