शहर के कॉलेजों में संविधान दिवस पर हुई प्रतियोगिताएं

बरेली। शहर के महाविद्यालय में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान कॉलेज में छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मन राजभर, उप प्रधानाचार्य कुसुमलता राजपूत, कार्यक्रम के संचालक राजेश सक्सेना, रामशरण, रामसेवक राजपूत, वीपी सिंह तथा एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ नमिता त्रिपाठी रहीं। एनएसएस के स्वयंसेवकों में आलम, लक्ष्य कुमार, अमन मौर्य ने भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी एवं भाषण प्रतियोगिता भी कराई गयी। जिसमें प्रश्नोत्तरी में अजय प्रथम, प्रवेश कुमार द्वितीय एवं पिंटू तृतीय रहे। जबकि भाषण प्रतियोगिता में अमन प्रथम, गौरव द्वितीय एवं लक्ष्य तृतीय रहे। इसके अलावा बरेली कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग में संविधान दिवस मनाया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. मनमीत कौर ने विद्यार्थियों को संविधान के उद्देश्य व दर्शन पर विचार रखते हुए संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने संविधान निर्माण के ऐतिहासिक पक्ष से विद्यार्थियों को रूबरू कराया। डॉ. नीमल गुप्ता ने सभी को मौलिक कर्तव्यों के अनुपालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शीबा, सजल, दीक्षा, अर्पण, विदुषी, काजल, दीप्ति, अमृत सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।