शशि सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में कंबल व खिचड़ी वितरण कार्यक्रम हुआ संपन्न

बरेली- आज शशि सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में कंबल व खिचड़ी वितरण व प्रख्यात कवि राकेश द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम किया गया ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार विशिष्ट अतिथि नगर विधायक डॉ अरुण कुमार,हिन्दू ह्रदय सम्राट गुलशन आनंद, डॉ प्रमेन्द्र महेश्वरी डॉ राघवेंद्र शर्मा रहें।। संस्था अध्यक्ष राशि पाराशर की ने कहा समाज के लोग यदि हर पल मिलजुल कर रहे तो हमारी हर दिन मकर सक्रांति है ।मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा यह संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है इसी तरह यदि सभी कार्य रहेंगे तो कोई भी भूखा नहीं रहेगा। मतदान का महापर्व आने वाला है मतदान हमें अवश्य करना चाहिए मतदान हमारा कर्तव्य और अधिकार दोनों है। विशिष्ट अतिथि डॉ अरुण कुमार ने कहा सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में जाने को ही संक्रांति कहते हैं।आज का दिन बहुत पावन पर्व है यह संस्था बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है यह संस्था बधाई के पात्र हैं। डॉ प्रमेन्द्र महेश्वरी ने कहा मकर संक्रांति के दिन से धरती पर अच्छे दिन की शुरुआत होती है। प्रख्यात कवि रोहित राकेश ने मतदाता जागरूकता संदेश देते हुए कहा -भारत में रहने वालों घर से निकलो मतदान करो, अपनी ताकत को पहचानो घर से निकलो मतदान करो। तुम सबके हाथों में हिंदुस्ता का मुस्तकबिल ,परम जीत जोसफ़ रानो घर से निकलो मतदान करो।
हिंदू हृदय सम्राट गुलशन आनंद ने कहा मकर संक्रांति पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायण भी कहते हैं
कार्यक्रम में दीपक द्विवेदी ,रामकृष्ण शुक्ला,विशाल मल्होत्रा मनीष ,अनीता शर्मा ,नीति चतुर्वेदी ,अदिति खरे, निधि शर्मा ,प्रियंका कपूर, डिंपल ,वंदना, शिखा अग्रवाल रितु अग्रवाल, कंचन आदि उपस्थित रहे।

– बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।