बरेली। अपर आयुक्त राज्य कर ग्रेड-1 ओपी तिवारी के समक्ष बुधवार को बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखी। अपर आयुक्त ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। अपर आयुक्त राज्य कर ग्रेड-1 ने बुधवार को शहर के अगल-अलग संगठनों के व्यापारियों के साथ पहली बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि आप लोग टैक्स और रिटर्न समय से भरें, जिससे न विभाग को दिक्कत हो और न ही व्यापारियों को। उन्होंने कहा टैक्स समय से नहीं जमा करने की वजह से राजस्व प्रभावित होता है। व्यापारियों से इसमें सहयोग मांगा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र रस्तोगी ने कहा कि विभाग की ओर से जान बूझकर भी नोटिस भेज दिए जाते हैं, जिससे व्यापारी डर जाता है। बेवजह की नोटिस न भेजी जाएं। अपर आयुक्त राज्यकर ग्रेड-1 की बैठक में व्यापारियों ने बताईं समस्याए। अगर व्यापारी से कोई चूक हो जाती है तो उसका समाधान कराया जाए। व्यापारियों की परेशानियों को उलझाने के बजाय जीएसटी अधिकारी सुलझाने का प्रयास करें। इस दौरान संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राज्य कर संभाग-ए केके गुप्ता, संयुक्त आयुक्त कार्यपालक राज्य कर संभाग-बी विजय कुमार गौड़, उपायुक्त प्रशासन राज्यकर ब्रजेश, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विकास अग्रवाल, व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र रस्तोगी, व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल, अंकुर किशोर सक्सेना, मनमोहन सबरवाल, दुर्गेश खटवानी, सुधीश पांडेय, रोहित राकेश, राजकुमार मेहरोत्रा, आशीष अग्रवाल, अनुज गुप्ता मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव