विषम परिस्थितियों में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा होना मानवीय धेय – आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल

बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट वितरण कर बेहद अच्छा महसूस कर रहा हूं – प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता

हमीरपुर | नगर के स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज हमीरपुर के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता की अगुवाई मे अभी हाल मे आयी यमुना व बेतवा मे बाढ़ से पीड़ितो को लंच पैकेट वितरित किये गये। जिसमे बाढ़ पीड़ित मोहाल खालेपुरा, रानीलक्ष्मीबाई पार्क, भिलांवा व मेरापुर के बाढ़ पीड़ितो को विद्यालय की ओर से लंच पैकेट उपलब्ध कराये गयेे। इस पुनीत कार्य के लिये समाज के लोगे ने विद्यालय की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वितरण मे सहयोगी के रुप मे विद्यालय के सर्वव्यवस्था प्रमुख कमलकान्त मिश्र व आचार्य अमर सिंह व बलराम सिंह तथा कर्मचारियो ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य राम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सेवा कर बेहद अच्छा महसूस कर रहा हूं | आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि विषम परिस्थितियों में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा होना हमारा धेय है | यह जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आचार्य वेदप्रकाश शुक्ल ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *