बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के रेड रोज पब्लिक स्कूल मे नवनिर्मित पेयजल टंकी का आए हुए अतिथियों ने किया। पेयजल टंकी का निर्माण समाजसेवी व केसीएमटी के चेयरमैन गिरधर गोपाल खंडेलवाल ने कराया है। विद्यालय प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रबंधक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पेयजल टंकी के निर्माण पर गिरधर गोपाल खंडेलवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस सहयोग से विद्यालय मे पेयजल की बेहतर सुविधा हो पाई है। भविष्य में उनका सहयोग विद्यालय को मिलता रहेगा ताकि विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सके। अतिथियों ने समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर स्वच्छ पेयजल आरओ वाटर टंकी का उद्घाटन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम कर सभी का मन मोह लिया। समारोह मे मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि आरओ वाटर निर्माण से विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल मिलेगा। विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व शहर विधायक डॉ अरुण कुमार के भाई एडवोकेट अनिल सक्सेना, गिरधर गोपाल खंडेलवाल, चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, मेजर सुनील सक्सेना, शिवकुमार सक्सेना ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल प्रबन्धक अजय सक्सेना ने अतिथियों का माला पहनाकर और शाल उड़ाकर स्वागत किया। प्राइवेट स्कूल प्रबंधक एसोसिएशन के स्कूल प्रबंधकों को प्रमाण पत्र दिए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राहुल यदुवंशी ने किया। कार्यक्रम के अंत मे स्कूल प्रबंधक अजय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चक्रवीर सिंह चौहान, संजय चौहान, डॉ आर के भारद्वाज, डॉ राजीव सक्सेना, दीपक गोयल, कन्हैया लाल, रविंद्र सिंह चौहान, महेंद्र मौर्य, दिनेश पांडे, रमन जायसवाल, सचिव केसी शर्मा, राजेश सक्सेना, नरसिंह, जितेंद्र सिंह, ओमेंद्र सिंह, राजीव मिश्रा, तुष्येद्र यदुवंशी, मनीष राठौर, आबिद हुसैन, जाकिर हुसैन, सहित छात्र-छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
