बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंथन 2026 कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के एमबीए सभागार में हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, परिषद के वर्तमान एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी केवल भविष्य का नागरिक नहीं, बल्कि वर्तमान का जागरूक राष्ट्र निर्माता है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पिछले 78 वर्षों में राष्ट्रहित, छात्रहित और सामाजिक दायित्वों के प्रति समर्पित नेतृत्व तैयार कि1या है। आज आवश्यकता है कि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने परिषद के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्यों की सराहना की। मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही ज्ञान, शील और एकता के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी और चरित्रवान नेतृत्व तैयार करने वाला व्यापक छात्र आंदोलन है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।।
बरेली से कपिल यादव
