वर्दी में दारू पार्टी करने की वीडियो वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड

बरेली। सोशल मीडिया पर वर्दीधारी पुलिसकर्मियों का कुछ लोगों के साथ शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। वही होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को लिखा गया है। यह वीडियो मंगलवार शाम को वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोगों के साथ वर्दीधारी पुलिसकर्मी दारू पार्टी के रहे थे। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने वीडियो में दिख रहे डायल-112 की पीआरवी-5499 पर तैनात हेड कांस्टेबल पन्नूलाल को सस्पेंड कर दिया। जबकि होमगार्ड फूलचंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को पत्र भेजा गया है। एसएसपी ने दोनों पर कार्रवाई करके विभागीय जांच के निर्देश दिए है। पुलिस की जांच मे सामने आया कि वायरल वीडियो 26 मार्च 2025 का है। यह वीडियो सीबीगंज थाना क्षेत्र की परसाखेड़ा चौकी के पास स्थित एक फैक्ट्री कार्यालय मे आयोजित फतेहगंज पश्चिमी निवासी आकाश गंगवार की जन्मदिन पार्टी का है। पार्टी में दोनों पुलिसकर्मी भी शामिल हुए थे। उसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। जिसे मंगलवार को करीब सवा साल बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल कर दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *