बरेली। वन विभाग की ओर से वन्य प्राणी सप्ताह और सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार और विशिष्ट अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी रहे। कार्यक्रम महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद डॉ. अरुण कुमार ने वन्यजीव बचाओ संदेश के साथ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, आईटीबीपी बुखारा कैंप के जवानों, एनसीसी कैडेट्स, गंगा समग्र, ईको क्लब और नेचर क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में अतिथियों ने पौधारोपण किया। इसके बाद 800 मीटर दौड़ कराई गई, जिसमें मो. आदिल प्रथम रहे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। कार्यक्रम में सांसद छत्रपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, मुख्य वन संरक्षक पीपी सिंह, डीएफओ बरेली दीक्षा भंडारी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, डीएफओ टाइगर रिजर्व मनीष सिंह, डीएफओ पीलीभीत भरत कुमार, डीएफओ बदायूं विनीता, एसडीओ संजीव कुमार जौहरी, रेंजर वैभव चौधरी, डिप्टी रेंजर हरेंद्र गंगवार समेत समेत वन विभाग के अधिकारी, स्कूली बच्चे और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान चित्रकला प्रतियोगिता व दौड़ विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिए गए।।
बरेली से कपिल यादव
