लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं, सड़कों पर घूम रहे लोग

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। प्रदेश सरकार की तरफ से कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। लेकिन उसका पालन नहीं किया जा रहा है। बेवजह लोग सड़कों पर घूम रहे हैं। लोगों की लापरवाही कोरोना को फैला रही है। ऐसे लापरवाह लोगों के खिलाफ प्रशासन की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे उनका मनोबल बढ़ता जा रहा है। नगर के मेन जगहों पर नाम मात्र की पुलिस दिख रही है। आपको बता दें कि कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में लॉक डाउन का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है। सड़कों पर लोग बेवजह घूमते नजर आ रहे हैं और दुकानें भी खोली जा रही है। मंगलवार को सड़कों पर दिनभर घरों से लोग बाहर घूमते रहे। लॉकडाउन का उनके उपर कोई असर नहीं दिखाई दे रहा था। लोग घरों में रूककर कोरोना की चेन को तोड़ने में प्रशासन का सहयोग करे, इसलिए लॉकडाउन लगाया, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। कुछ लापरवाह लोग कोरोना की चेन को ओर बढ़ा रहे है। लापरवाही बरती जा रही है। दिनभर घरों से लोग बाहर घूमते रहे। सभी मार्गों पर लोगों की भीड़ रही। व्यापारियों के प्रतिष्ठान कुछ बंद रहे व कुछ खुले रहे। बाजारों में थोड़ा सन्नाटा रहा है, लेकिन अन्य मार्गों पर लोगों का आना-जाना नहीं रूक सका। बाइकों व अन्य वाहनों से मस्ती करते हुए युवक घूमते देखे गए। प्रशासन की व्यवस्थाओं पर लोगों की लापरवाही भारी रही। जागरूक होने के बजाए लापरवाही बरती जा रही है। इन पर कार्रवाई के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने पड़ेंगे, तभी जाकर कोरोना पर काबू पाया जा सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।