बहेड़ी के गिरधरपुर मे सबसे कम उम्र की अफीफा बनी प्रधान

शीशगढ़, बरेली। बहेड़ी ब्लॉक के गिरधरपुर गांव मे सबसे कम उम्र की बीएससी पास अफीफा हुसैन प्रधान बनी है। उन्होंने गांव की सेवा करने और विकास करने का वादा किया है। आपको बता दें कि ब्लॉक बहेड़ी की ग्राम पंचायत गिरधरपुर से ग्राम प्रधान अफीफा हुसैन चुनी गई। महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश करते हुए उन्होंने अपनी जीत को गांव वालों के समर्पित की। अफीफा हुसैन ने इस मिथक को तोड़ दिया है। इस बार गांव की जनता ने अपने गांव में जन्मी कम उम्र की प्रधान चुनकर यह साबित कर दिया है कि अब गांव का विकास युवा ही करा सकते है। आपको बताते चलें आफीफा हुसैन गिरधरपुर की जानी पहचानी शख्सियत अफराज हुसैन की पुत्री है। अफराज हुसैन भाजपा विधायक छत्रपाल गंगवार के बेहद करीबी है और काफी समय से भाजपा में है। गिरधरपुर में हुए कड़े मुकाबले मे अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी परवीन को 160 मतो से हराकर प्रधान पद पर जीत हासिल की। अफीफा हुसैन की जीत पर गांव में जश्न का माहौल है। अफीफा हुसैन ने भी सभी का आभार व्यक्त कर कहा है कि अब गांव की तस्बीर बदलूंगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।