लापता युवती 8 साल बाद बदायूं में मिली, जांच को भेजा

बरसेर, बरेली। आठ साल पहले हरदासपुर ईंट भट्ठे से गायब युवती को पुलिस ने बदायूं के बिसौली से सकुशल ढूंढ़ लिया उसे मेडिकल जांच को भेजा है। संभल जिले के गांव बनियाठेर के रामसिंह हरदासपुर के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे थे, इस दौरान उनके साथ उनकी साली मौसमी भी काम कर रही थी। रामसिंह ने 17 दिसंबर 2019 को साली के गायब होने के इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी माह राज्य स्तर पर गुमशुदा लोगों की तलाश को फिर अभियान चलाया गया, जिसममिशन शक्ति टीम ने यूपी और बिहार और बंगाल तक ईंट भट्ठों पर जानकारी एकत्र की, तो पता चला कि मौसमी बदायूं के बिसौली तहसील के गांव संग्रामपुर में है। टीम ने मौके पर पहुंच कर मौसमी को सकुशल पता लगा लिया।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *