राहुल-अखिलेश पर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी, कहा- दोनों लोगो को नही कर पा रहे है गुमराह

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से शुक्रिया मोदी भाईजान कार्यक्रम मे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तक कई लोग प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बने हुए थे। अब कहते हैं कि हमें संयोजक ही बना दो। पहाड़ से गिरे और जुगाड़ पर अटके।अब उनको लगता है कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार न सही तो कम से कम प्रधान लिपिक तो बना दो। नकवी ने कहा कि राहुल गांधी समय-समय पर राजनीतिक पर्यटन पर निकलते है। उनका जब सैर करने का मूड होता है, तो कभी जोड़ो यात्रा, तो कभी तोड़ो यात्रा शुरू कर देते है। कम से कम सड़कों पर 20-25 साल घूमेंगे तो उनको गांव, गरीब किसान खेत खलियान की हकीकत लगेगी। राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि सामंती सुल्तान और समाजवादी टीपू दोनों सत्ता में आने के लिए छटपटा रहे है। महागठबंधन पर वो बोले कि गुनाहों के गटर में गठबंधन के शटर से अपने आपको बचाने की कोशिश की जा रही है। आज उनके पास मुद्दे नही रह गए हैं दोनों किसी भी तरह से लोगों को गुमराह नहीं कर पा रहे है। लोकसभा चुनाव 2024 में वह चारों खान चित होंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वर्ग हमेशा बीजेपी से जुड़ा हुआ है। दूसरी पार्टियां गलतफहमी फैलाती है। मुस्लिम हमेशा बीजेपी के साथ थे और रहेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 में मुस्लिम जमकर बीजेपी को वोट देंगे। कार्यक्रम मे पहुंची अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्ष रूमाना सिद्दीकी ने राम मंदिर पर मुबारकबाद देते हुए कहा कि मंदिर भगवान का घर होता है। उसमें कोई कभी बुराई नही है। अगर बुलावा आएगा, तो वह भी जाएंगी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने हाथों मेपीएम मोदी और सीएम योगी की फोटो वाली तख्ती लेकर शुक्रिया मोदी भाईजान के नारे लगाए। उन्होंने उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ से खुश होकर शुक्रिया मोदी भाईजान कहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *