रामोत्सव के मौके पर मुजफ्फरनगर में सजाई गई 20×25 फिट की राम रंगोली

●अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में खुशी का माहौल है।

●मुज़फ्फरनगर में रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

●युवा चित्रकारों ने 20×25 फीट की राम रंगोली बनाई।

मुज़फ्फरनगर- अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश भर में खुशी का माहौल है। इस मौके पर हर कोई राम के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। हर कोई श्री राम के लिए कलाकृति को अपने हुनर से उभार रहा है।

मुज़फ्फरनगर में भी रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले व अन्य जिलों के लोगो ने भी इकट्ठा होकर अपनी खुशी व्यक्त की। युवा चित्रकारों ने अपनी कला से अलग ही कर दिखाया। युवा चित्रकार सीमा त्यागी ने अपने ग्रुप वैशाली गुप्ता, मोक्षी गाबा, प्राची कटारिया, अक्श, परी वर्मा और हितांशी नामदेव के साथ मिलकर श्री राम की 20×25 फीट की रंगोली बनाई।

रंगोली में श्री राम के राम मंदिर और शंख और धनुष को भी दिखाया गया। रंगोली को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग इस रंगोली को देखकर काफी खुश हुए।

सीमा त्यागी ने बताया कि इस कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाना खुशी की बात है। हमने इस खुशी को रंगोली के माध्यम से व्यक्त किया है। हमें उम्मीद है कि यह रंगोली लोगों को प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *