रबड़-आईटीआर फैक्ट्री प्रकरण का हो स्थायी समाधान- वन मंत्री

बरेली। रबड़ फैक्टरी और आईटीआर फैक्टरी के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने पहल की है। डॉ. अरुण ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर दोनों फैक्ट्रियों के प्रकरणों का स्थायी समाधान निकालने का निर्देश दिया। सर्किट हाउस में बैठक में मंडलायुक्त, अपर आयुक्त के साथ ही एडीएम वित्त एवं राजस्व के साथ ही दोनों फैक्ट्रियों के कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। वन मंत्री ने दोनों फैक्ट्रियों से जुड़े लंबे समय से लंबित विषयों, कर्मचारियों की समस्याओं और उनके हितों को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने भी अपनी समस्याओं व अपेक्षाओं से अधिकारियों को अवगत कराया। वन मंत्री ने स्पष्ट कहा कि रबड़ फैक्टरी एवं आईटीआर फैक्टरी से जुड़े प्रकरणों के समाधान के लिए गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हर संभव प्रयास किए जाएं। कर्मचारियों के हितों की रक्षा और प्रकरण के स्थायी समाधान की दिशा में संबंधित स्तर पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *