रजिस्ट्रेशन रद होने के बाद भी चल रहा अस्पताल, अब लगाई सील

बरेली। नगर स्थित अर्बन हॉस्पिटल पर आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने सील लगा दी। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त किए जाने के बावजूद यहां मरीजों का इलाज और अन्य चिकित्सकीय गतिविधियां जारी थीं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में अर्बन हॉस्पिटल में कई अनियमितताएं सामने आई थी। जांच के दौरान अवैध पैथोलॉजी के संचालन का मामला भी सामने आया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने 16 सितंबर को अस्पताल का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर चिकित्सकीय गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए थे। रजिस्ट्रेशन निरस्त होने के बाद भी अस्पताल में गतिविधियां जारी रहने की जानकारी सामने आने पर मंगलवार को नोडल अधिकारी डॉ. लईक अंसारी टीम के साथ अर्बन हॉस्पिटल पहुंचे। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल को सील कर दिया। इसके साथ ही वहां चल रही चिकित्सकीय गतिविधियों को बंद करा दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *