बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के भूतपूर्व कुलपति प्रो. ओमप्रकाश यादव का कोरोना संक्रमण की चपेट मे आने के बाद निधन हो गया। प्रो. ओमप्रकाश 2005 से नवंबर 2008 तक रुहेलखंड विश्विद्यालय के कुलपति रहे है। इसके पूर्व वह रज्जू भैया प्रयागराज विश्विद्यालय के इतिहास विभाग में विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष रहेे थे। उनकी गिनती इतिहास और सामाजिक विज्ञान के ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय विद्वानों में होती रही है। उनके निधन की सूचना पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा है कि ईश्वर प्रोफेसर यादव की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करे एवं अपने श्री चरणों में स्थान दे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने भी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।।
बरेली से कपिल यादव