बरेली। जनपद के थाना बारादरी क्षेत्र मे अवसाद मे चल रहे पेंटर ने शराब के नशे में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली, जिस दौरान उसने गोली मारी, उस वक्त उनकी मां छत पर पापड़ बना रही थी। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में हड़कंम मच गया। मौके पर क्षेत्रवासियों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार शहर के जोगी नवादा निवासी लक्ष्मीनारायण राठौर पेंटर थे। उनके छोटे भाई कृष्णपाल भी पेंटर का काम करते हैं। अन्य दो भाई रुद्रपुर में काम करते हैं। बुधवार को लक्ष्मीनारायण काम पर नही गए। घर पर सुबह से ही उन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी। शाम साढ़े चार बजे के करीब उनकी मां देवी छत पर पापड़ बना रही थी। नीचे लक्ष्मीनारायण अकेला ही था। इसी दौरान उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मां नीचे दौड़ी तो बेटा खून से लथपथ मिला। उसकी जान जा चुकी थी। आस-पास के लोग पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर सीओ, इंस्पेक्टर, फारेंसिक टीम, फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। पूछताछ में परिवार वाले आत्महत्या करने का कारण नही बता सके। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय के अनुसार युवक अविवाहित था। वह अवसाद मे चल रहा था। शराब का भी आदी हो चुका था। घटना से पूर्व घर पर सुबह से ही उसने शराब पी। फिर खुद को गोली मार ली। प्रकरण मे अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।।
बरेली से कपिल यादव