मौसम ने फिर लिया करवट, अगले तीन दिन बारिश का अनुमान

बरेली। मौसम का मिजाज शनिवार से बदल गया है। अगले तीन दिन बारिश का अनुमान है। लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से भी कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीते दो सप्ताह से लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। इसका असर तापमान पर पड़ रहा है। रोजाना तीन से पांच डिग्री का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि 30 अप्रैल से लेकर दो मई तक तेज हवा चल सकती है। कई इलाकों में बूंदाबादी, बरसात भी हो सकती है। इससे गर्मी कम होगी। दिन के तापमान में छह डिग्री की गिरावट होने का अनुमान है। दिन का तापमान 30 डिग्री से भी नीचे आ सकता है। वहीं रात का तापमान एक बार फिर 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन मई से मौसम में फिर बदलाव होगा और तापमान बढ़ सकता है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *