बरेली- जोगीठेर स्थित कंपोजिट विद्यालय में विगत सप्ताह आयोजित मैथ्स ओलिंपियाड की परीक्षा में कक्षा 6 के शेखर तथा कक्षा 8 की सोनाली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
दोनों प्रतिभाशाली छात्रों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. लाल बहादुर गंगवार ने कक्षा अध्यापक रमेश सागर, दीपा गुप्ता तथा रेनू गंगवार की उपस्थिति में सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यालय में हर्ष का वातावरण देखने को मिला।
