मुस्लिम महिलाओं ने भी दीप जलाकर भगवान श्रीराम का किया स्वागत

बरेली। सोमवार को अयोध्या मे रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। प्रभु श्रीराम के स्वागत में उत्सव का माहौल है। बरेली में रामोत्सव का उल्लास छाया हुआ है। राम नाम की गूंज के साथ गली-मोहल्लों से लेकर प्रमुख मार्गों, सरकारी और गैरसरकारी परिसरों में दिनभर आयोजनों का सिलसिला चला। सरकारी दफ्तरों और घरों को भी रंग-बिरंगी झालरों को सजाया गया। मंदिरों में पूजा-पाठ और भंडारे भी हुए। शाम होते ही लोगों ने घरों में दीये जलाकर फिर से दिवाली मनाई। जमकर आतिशबाजी की गई। मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी के नेतृत्व मे मुस्लिम महिलाओं ने भी दीप जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया। उन्होंने दीये जलाकर श्रीराम लिखा। इस अवसर पर फरहत नकवी ने कहा कि भगवान श्रीराम सबके है। 500 वर्षों के बाद रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए है। उनके स्वागत में हम सबने भी दीपोत्सव मनाया है। शहर की अलग-अलग कॉलोनियों के मंदिरों में भी उत्सव का वातावरण रहा। सुंदरकांड पाठ और हवन-पूजन का दौर जारी रहा। पूजा के बाद शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम से ही मंदिरों में महाआरती के बाद दीपोत्सव शुरू हुआ। लोगों ने दीप जलाकर दिवाली मनाई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *