बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे दबंग घर मे घुसकर महिला को खींचकर बाहर ले गए। सड़क पर पटककर महिला को बेरहमी से पीटा। उसकी गर्दन पर पैर रख दिया। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न करने पर महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है। थाना क्षेत्र के गांव सतुईया पट्टी निवासी मीना पत्नी वीरपाल के घर में घुसकर पड़ोसी परिवार के बच्चे आए दिन घरेलू सामान को तोड़ते रहते हैं। मना करने पर वे मीना को गालियां देते हैं। 31 जुलाई को मीना के पति बाहर गए थे। दोपहर दो बजे पड़ोसी मीना के घर मे गालियां देते हुए घुस गए। वे मीना को खींचकर घर के बाहर ले गए। उसे सड़क पर गिराकर जमकर पीटा। आरोप है कि उसे जान से मारने के लिए पड़ोसी उसकी गर्दन पर पैर रख दिए। एक आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री के कपड़े निकालने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने उसे आरोपियों से बचाया। मीना ने एसएसपी से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।।
बरेली से कपिल यादव
