सिरौली, बरेली। जनपद के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव अंजनी मे एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने व धर्मांतरण की आशंका जताए जाने की शिकायत पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के घर दबिश दी। महिला और बच्चों को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। ग्राम अंजनी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी 5 अगस्त की सुबह लगभग 4:00 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। उसने गांव निवासी दूसरे समुदाय के युवक पर पत्नी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पति ने यह भी अंदेशा जताया कि आरोपी उसकी पत्नी का धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर सिरौली पुलिस आरोपी के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस को वहां पीड़ित के बच्चे मिले, जबकि उसकी पत्नी घर में रखे एक डबल बेड के नीचे छिपी मिली। पुलिस ने महिला और आरोपी दोनों को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने ले आई।थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि पति की तहरीर और सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है। दोनों को थाने लाया गया है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बरेली से कपिल यादव
