महिला के घर गए छात्र का टंकी पर फंदे से लटका मिला शव

फतेहगंज पूर्वी, बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र मे महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की टंकी पर फंदे से लटका मिला। युवक के परिजन ने हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया। मगर पैनल के जरिये कराए गए पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। फतेहगंज पूर्वी के इटौरिया निवासी 28 वर्षीय लालू यादव उर्फ लल्लू मुरादाबाद के एक इंस्टीट्यूट मे डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। लालू के गांव की एक सजातीय महिला से करीब एक साल से प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात लालू को महिला ने फोन कर अपने घर बुला लिया। रात करीब दो बजे महिला के परिवार वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और लालू से मारपीट की। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के लोग खेत पर जा रहे थे तो लालू का शव गांव की पीएचसी परिसर स्थित टंकी से लटकता मिला। खबर मिलने पर लालू के परिवार वाले वहां पहुंचे और शव को नीचे उतार दिया। सूचना पर सीओ संदीप सिंह और इंस्पेक्टर फतेहगंज पूर्वी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस दौरान लालू के परिवार वालों ने महिला के परिजन पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया। परिजन द्वारा हत्या का आरोप लगाकर पर पुलिस ने तीन डॉक्टरों के पैनल से लालू के शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत की वजह हैंगिंग बताई गई है। उसके होठ पर चोट का हल्का निशान मिला है जबकि परिवार वालों ने पूरे शरीर पर चोटें होने और दांत टूटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने लालू के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। सीओ फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में युवक की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। अब तक मृतक के परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। अगर वे लोग कोई तहरीर देंगे तो रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *