महालक्ष्मी व बुधादित्य योग में सोमवार को मनेगी दिवाली

बरेली। प्रदोष और निशीथ काल होने के कारण दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन बहु महालक्ष्मी योग और बुधादित्य योग बन रहा है जो व्यापार आदि के लिए शुभ रहने वाला है। महालक्ष्मी और बुधादित्य योग मिलकर एक शक्तिशाली और शुभ योग बनाते हैं, जो जातकों को धन, समृद्धि, सुख-समृद्धि और करियर में तरक्की प्रदान करता है। यह योग तब बनता है जब बुध और शुक्र की युति से ‘महालक्ष्मी योग’ बनता है और बुध-सूर्य की युति से ‘बुधादित्य योग’ बनता है। इन दोनों योगों का एक साथ बनना अत्यंत शुभ माना जाता है। महालक्ष्मी राजयोग मे मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा और बुधादित्य योग में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा, जो बुद्धि, नेतृत्व क्षमता और सफलता प्रदान करता है। आचार्य महेश शर्मा ने बताया कि दिवाली पर निवेश और खरीदारी के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.45 से 12.30 बजे के मध्य रहेगा। घर के लक्ष्मी पूजन के लिए वृषभलग्न मुहूर्त रात 7 बजे से 9 बजे लक्ष्मी पूजन करना शुभ रहेगा। वहीं दुकानों और फैक्ट्रियों के पूजन के लिए कुंभ लग्न मुहूर्त दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *