महानगर को 24 जोन में बांट कर इंचार्जों को दी जिम्मेदारियां, चार से पांच शक्ति केंद्र किए आंवटित

बरेली। लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई है। भाजपा प्रत्याशी के लिए शनिवार को पहली सूची मे आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप का नाम शामिल होने के बाद सियासी सरगर्मियां बढ़ गई है। रविवार को भाजपा कार्यालय पर बरेली महानगर संगठन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम छह मार्च को सभी शक्ति केंद्र पर होंगे। जिसमें महानगर को 24 जोन में बांटा गया। कैंट विधानसभा मे 10 जोन और शहर विधानसभा मे 14 जोन बनाए गए हैं। एक जोन पर एक इंचार्ज की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही जोन इंचार्ज के साथ एक-एक सहयोगी भी बनाए गए है। सभी जोन इंचार्जों को चार से पांच शक्ति केंद्र आवंटित किए गए हैं। वही, केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हर शक्ति केंद्र पर पहले से चल रहे बूथ अध्यक्ष, बूथ समिति का सत्यापन, पन्ना प्रमुखों का सत्यापन, लाभार्थी संपर्क अभियान, गांव चलो अभियान, नमो एप डाउनलोड के कार्यक्रमों मे तेजी लाने पर जोर दिया गया। लोकसभा चुनाव संयोजक राजकुमार शर्मा, डॉ. कुलमोहन अरोड़ा, कैंट विधानसभा संयोजक डॉ. सीपीएस चौहान, शहर विधानसभा क्षेत्र संयोजक अनिल सक्सेना आदि मौजूद रहे। देवेंद्र जोशी, अरुण कश्यप, अमरीश कैठेरिया, प्रदीप अग्रवाल, सोनू कालरा, सूर्यकांत मौर्या, जेपीएस पाल, तृप्ति गुप्ता, अजय प्रताप सिंह, प्रभु दयाल लोधी, प्रतेश पांडेय, प्रतिपाल सिंह , संजीव शर्मा, विष्णु अग्रवाल, उदित सक्सेना, दीपक सक्सेना,योगेंद्र शर्मा, राजन श्रीवास्तव, सतेंद्र पाण्डेय, प्रवेश वर्मा, राजीव गुप्ता, सुधांशु सक्सेना, शीतल गुलाटी, रेखा श्रीवास्तव को जोन इंचार्ज बनाया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *