महानगर के 80 वार्डों मे 25 दिन चलेगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

बरेली। भाजपा कार्यालय मे किसान मोर्चा ने शुक्रवार को ग्राम परिक्रमा यात्रा की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष वीके गंगवार ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा महानगर के 80 वार्डो मे 25 दिन तक चलेगी। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पूर्णेश मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य दीपक गुप्ता व किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की। संचालन महानगर उपाध्यक्ष निर्भय तिवारी ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष वीके गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक पार्टी बन गई है जो वैचारिक सिद्धांतों और नैतिकता पर चलती है। उन्होंने किसानों के हित मे चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे भी बताया। कार्यक्रम मे महानगर महामंत्री ओमप्रकाश सिंह, मुकुल गुप्ता, उपाध्यक्ष ललित मोहन मल्होत्रा, सुरजीत सिंह चौहान, अंकित भाटिया, प्रताप सिंह, सुमित वर्मा, मोनू गुप्ता, मोनू मिश्रा, निखिल राजपूत, लक्ष्मी राजपूत व विकास जायसवाल एवं समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *