‘फनाथॉन’ में बच्चों ने फनी गेम्स खेलकर मचाया धमाल
जीडी गोयनका टोडलर हाउस में स्पोर्टस डे मनाया गया
बरेली। रामपुर गार्डन स्थित जीडी गोयनका टोडलर हाउस में शनिवार को पहला वार्षिक खेलकूद समारोह ‘फनाथॉन’ मनाया गया। इस अवसर पर अग्रेसन पार्क में बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही फनी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़- चढक़र हिस्सा लिया और जमकर मस्ती की साथ ही बच्चों के अभिभावक और गेस्ट के रूप में आये अन्य बच्चों ने फनाथॉन में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों को स्कूल की तरफ से उपहार भी बांटे गए। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसीपल कीर्ति अरोरा व अन्य टीचर्स व अभिभावकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। स्कूल के डायरेक्टर जितेंद्र सिंघल ने भी बच्चों को बहुत प्रोत्साहित किया और सबको धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा एक इवेंट है जिसमें बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का सभी के सामने प्रदर्शन किया आज की मुख्य इवेंट्स थे जेलीफिश रेस जिसमें प्रथम पुरस्कार आदविता पाल को मिला, द्वितीय अथर्व कदम और तृतीय पुरस्कार क्रिषभ अग्रवाल, को मिला।
इसके अलावा बच्चों ने बनी रेस में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें पहले स्थान पर शनाया अग्रवाल, दूसरे स्थान पर सानवी बंसल और तीसरे स्थान पर युवान शर्मा रहे।
तीसरा इवेंट हरडल रेस जिसमें फारिया खान पहले नंबर पर दूसरे पर अबीर खान और तीसरे पर आधरित अद्वित अग्रवाल रहे।
इसके बाद बच्चों ने ड्रेसिंग अप रेस में भी बहुत उत्साह दिखाया और इसमें युवान शर्मा पहले स्थान पर दूसरे स्थान पर शनाया अग्रवाल और तीसरे स्थान पर सानवी बंसल रहीं।
बच्चों की अंतिम रेस बनी एंड हूपर रेस थी इसमें मोहम्मद अबीर खान प्रथम स्थान पर रहे, अद्विक गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे और मोहम्मद आहिल रजा खान तृतीय स्थान पर रहे इसके अलावा पेरेंट्स की भी रेस हुई जिसमें बच्चों के अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर उत्साह से प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे उनका बचपन भी वापस आ गया हो सभी अभिभावकों का कहना था इस प्रकार के आयोजन हर वर्ष होने चाहिए जिससे बच्चों की प्रतिभा निखर कर आती है अंत में स्कूल के डायरेक्टर जितेंद्र सिंगर ने अंत में सभी अभिभावकों का स्कूल की टीचरों व अन्य स्टाफ़ का धन्यवाद किया औऱ कहा कि आशा करते हैं कि इस प्रकार के आयोजन को सफल बनाने के लिए आप सभी अभिभावक हमारा इसी प्रकार से प्रोत्साहन करेंगे और साथ में हमारा पूरा सहयोग करेंगे।
– बरेली से सचिन श्याम भारतीय
