भुता मे सड़क हादसे मे किसान की मौत, आरोपी बाइक चालक फरार

भुता, बरेली। बुधवार की सुबह बरेली बीसलपुर हाईवे के भुता के समीप भारत गैस एजेंसी के सामने दुर्घटना हो गई। बाइक की टक्कर से एक किसान की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। इधर टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौका देखकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह आठ बजे थाना भुता के गांव ककरा विसरिया निवासी सुरेश राठौर (35) पुत्र ओमप्रकाश बाइक से भुता आ रहे थे। तभी बरेली बीसलपुर मार्ग पर भुता कस्बे से पहले भारत गैस एजेंसी के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने साइड मार दी। जिससे सुरेश बाइक समेत रोड पर बुरी तरह गिर गए। उनके सिर में काफी चोटें आ गई। आसपास के लोग मौके पर दौड़कर आए तो सुरेश की सांसें चल रही थी। उन्होंने तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से बरेली ले ही जा रहे सुरेश ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। बाइक की साइड लगने के बाद सुरेश सिर के बल जमीन पर गिरे। सुबह का वक्त होने से ज्यादा लोग सड़क पर भी नही थे। इसलिए सड़क पर बाइकों की स्पीड भी काफी तेज थी। सुरेश हेलमेट नही पहने थे। अगर पहने होते तो शायद जान बच जाती। साइड लगने के बाद दूसरा बाइक चालक आगे निकल गया जो मौका देख तुरंत फरार हो गया। उसका लोग गाड़ी नम्बर तक नोट नही कर पाए। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। बताया जाता है कि सुरेश बाइक से अपने मित्र कमलजीत के घर थाना भुता के गांव कल्याणपुर छोड़कर आ रहा था। इधर पुलिस दूसरे बाइक चालक की तलाश कर रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।