भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार, अगले चार दिनों में बढ़ेगा तीन डिग्री तक तापमान

बरेली। होली के बाद से ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके कारण गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों को पंखा, कूलर और एसी का सहारा लेना पड़ रहा है। दोपहर में लू के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगाा है। होली के बाद से जिस तरह से तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है। उससे ये साफ अंदाजा हो रहा है कि अप्रैल में भीषण गर्मी हो सकती है। दरअसल मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन-चार दिन में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। यहां तक कि बुधवार तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहा। तापमान बढ़ने के कारण दोपहर मे अधिक गर्मी रही जिसके कारण लोगों का दिन में बाहर निकलना कम हुआ। इस गर्मी में बाहर निकले वाले राहगीर अपने आपको धूप से बचाने के लिए मुंह को कवर कर रहें है। साथ ही अधिकतर महिलाएं व बच्चे छाते का इस्तेमाल करके ही घर से बाहर निकल रहे है। वहीं अब रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। आपको बता दें कि आने वाले एक सप्ताह में तापमान बढ़कर 37 डिग्री तक होने का अनुमान है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *