बरेली- भारत सेवक समाज विभिन्न विद्यालयों में इन दिनों वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है आज कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर के परिसर में भारत सेवक समाज के अध्यक्ष कृष्ण स्वरूप सक्सेना के कुशल निर्देशन में दर्जनों पौधे रोपित किए गए। जिसमें प्रमुख रूप से अनार जामुन गुड़हल नींबू आदि पौधे भरपूर संख्या में लगाएं गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने इस पुनीत कार्य हेतु विद्यालय की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कृष्ण स्वरूप सक्सेना को इस वर्ष राज्य कर्मचारी वर्ग की ओर से प्रदेश सरकार का ₹100000 का पुरस्कार भी दिया गया है . उनके विशिष्ट कार्यों की सराहना सभी जनप्रतिनिधि द्वारा की गई है विद्यालय की ओर से अधिक वृक्ष लगाने हेतु एवं उनकी सुरक्षा हेतु संकल्प भी दोहराया गया इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से रमेश सागर मोहन सिंह मीनू रस्तोगी गीता यादव रेनू गंगवार दीपा गुप्ता नीलम सक्सेना रुचि रिंपल कृष्णा बेबी तबस्सुम आकांक्षा रावत गौरव गंगवार आदि ने प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया.
भारत सेवक समाज ने वृक्षारोपण कर बच्चों को दिलाई शपथ
